{"_id":"663d32b389367a38780949a7","slug":"goods-worth-rs-314-crore-cash-seized-in-una-amid-code-of-conduct-una-news-c-93-1-ssml1048-123672-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: आचार संहिता के बीच ऊना में 3.14 करोड़ रुपये का सामान, नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: आचार संहिता के बीच ऊना में 3.14 करोड़ रुपये का सामान, नकदी जब्त
Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 10 May 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
ऊना। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक डॉ. कुंदन यादव और गगरेट तथा कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने वीरवार को ऊना के डीआरडीए सभागार में जिला प्रशासन और व्यय निगरानी टीमों के साथ बैठक की। डॉ. कुंदन यादव भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 2007 बैच के अधिकारी हैं तथा मीनू बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं।
बैठक में व्यय पर्यवेक्षकों ने जिले में चुनावी व्यय निगरानी संबंधी सभी प्रबंधों की जानकारी ली तथा निगरानी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे पर पैनी नजर रखें तथा उसे उनके चुनाव खाते में जोड़ें। उन्होंने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों, उड़न दस्तों, लेखांकन टीमों एवं वीडियो अवलोकन दलों के सदस्यों को अपने दायित्वों को सही तरह से समझने तथा उन्हें पूरी गंभीरता से निभाने को कहा। डॉ. कुंदन यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग का इस पर विशेष ध्यान है कि चुनावों में धनबल और बाहुबल का दुरुपयोग न हो। उन्होंने चेताया कि इसमें किसी तरह की लापरवाही-कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऊना सीमांत जिला, अधिक चौकसी जरूरी
डॉ. यादव ने निगरानी टीमों को चरैवेति चरैवेति के मंत्र का अनुसरण करते हुए लगातार फील्ड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि टीमें शिकायत का इंतजार न करें, बल्कि किसी प्रकार के प्रलोभन, मुफ्त सामग्री वितरण, प्रयोजित समारोहों को लेकर स्वयं पूर्ण सजग रहें। लगातार निगरानी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि ऊना सीमांत जिला है, पंजाब से इसकी सीमाएं लगती हैं, इस दृष्टि से और चौकसी से काम करें। गाड़ियों की आवाजाही पर नजर रखें, चेकिंग करें तथा उसमें आम और खास हर व्यक्ति को एक दृष्टि से देखते हुए कार्रवाई करें।
विज्ञापन
शैडो रजिस्टर में सही तरीके से हों प्रविष्टियां
व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट ने शैडो रजिस्टर को तय मानकों के अनुरूप तैयार करने और उनमें प्रविष्टियां सही तरीके से दर्ज करने को कहा। उन्होंने कहा कि नामांकन के समय प्रत्याशियों अथवा उनके अधिकृत एजेंटों को व्यय रजिस्टर में प्रविष्टियों के लेकर पूरी स्पष्टता से अवगत कराएं। बिष्ट ने कहा कि उम्मीदवार धार्मिक एवं सामाजिक समारोहों में सामान्य तौर पर शामिल हो सकते हैं, लेकिन वहां अपना प्रचार करने पर उस आयोजन का पूरा खर्चा उनके खाते में जुड़ेगा। इसके अलावा स्टार प्रचारक के साथ मंच साझा करने अथवा स्टार प्रचारक द्वारा मंच से प्रत्याशी का नाम लेकर उनके लिए वोट अपील करने पर भी खर्चा प्रत्याशी के अकाउंट में जुड़ेगा।
-- -- --
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में चुनावी व्यय निगरानी को लेकर किए प्रबंधों की जानकारी दी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला व्यय निगरानी सेल के नोडल अधिकारी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि चुनाव आचार संहिता की अवधि में प्रदेश में अब तक नकदी, अवैध शराब, ड्रग्स और अन्य कीमती आभूषण इत्यादि की 13.84 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड जब्तियों में ऊना जिला में सबसे अधिक 3.14 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, निर्वाचन विभाग के तहसीलदार सुमन कपूर, सहायक व्यय पर्यवेक्षक, उड़नदस्तों, लेखांकन टीमों एवं वीडियो अवलोकन दलों के सदस्यों समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।