फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gold medalist Diksha Dogra of Thada was honored.

Una News: गोल्ड मेडलिस्ट थड़ा की दीक्षा डोगरा को किया सम्मानित

Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gold medalist Diksha Dogra of Thada was honored.
ऊना। उपमंडल अंब के तहत थड़ा गांव की दीक्षा डोगरा को चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सम्मानित किया। दीक्षा डोगरा को यह सम्मान केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में मास्टर ऑफ सोशल वर्क के विषय में गोल्ड मेडल हासिल करने पर दिया गया। दीक्षा डोगरा एक मध्यम वर्ग परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता राकेश कुमार अंब में दुकानदार व माता सविता देवी गृहिणी हैं। दीक्षा ने अपनी स्कूली शिक्षा रावमापा अंब से प्राप्त की है। विधायक सुदर्शन बबलू ने दीक्षा व उनके परिजनों को माता की चुनरी भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दीक्षा ने एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी मेहनत के दम पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इस मौके पर चिंतपूर्णी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र, एडवोकेट विकास कश्यप, विधायक की पत्नी किरण बाला, अभिषेक डोगरा, राकेश कुमार, मिंटू, सुनिता देवी और अन्य सदस्य मौजूद रहे। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed