फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   God always helps a true devotee: Joshi

सच्चे भक्त की हमेशा सहायता करते हैं भगवान : जोशी

Sun, 11 May 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
God always helps a true devotee: Joshi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। डेरा पंडित हरि शाह दरबार अंबोआ में चल रही श्रीमद गो भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने राजा बलि की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत, अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्। अर्थात भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जब-जब धर्म का ह्रास और अधर्म का उत्थान होता है, तब-तब वे अपने स्वरूप को प्रकट करते हैं ताकि धर्म की स्थापना हो सके और अधर्म का विनाश हो सके। जो भक्त सच्चे मन से भक्ति करता है, उसकी सहायता के लिए भगवान स्वयं दौड़कर आते हैं। बताया कि किस तरह असुरों के राजा बलि ने देवताओं को युद्ध में पराजित कर दिया था और स्वर्ग अपने कब्जे में ले लिया था। बलि की वजह से सभी देवता बहुत दुखी थे। दुखी देवता अपनी माता अदिति के पास पहुंचे और अपनी समस्या बताई। इसके बाद अदिति ने पति कश्यप ऋषि के कहने पर एक व्रत किया। इसके शुभ फल से भगवान विष्णु ने वामन देव के रूप में जन्म लिया और दैत्यराज बलि को पराजित कर उसका अहंकार तोड़ दिया था। इस मौके पर डेरा पंडित हरि शाह दरबार के मौजूदा सेवादार बाबा राकेश शाह ने भी प्रवचन किए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रोताओं ने कथा का श्रवण कर डेरे में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed