फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girls from Dhusada won the district level wrestling competition.

Una News: धुसाड़ा की छात्राओं ने जीती जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता

Thu, 09 Oct 2025 07:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Girls from Dhusada won the district level wrestling competition.
वीरवार को स्कूल पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर टीम का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। धुसाड़ा स्कूल की छात्राओं ने छठी बार जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीत ली है। बसदेड़ा स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता छह से आठ अक्तूबर को संपन्न हुई। जिसमें राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुसाडा की लड़कियों की अंडर-19 कुश्ती टीम विजेता रही। वीरवार को टीम का स्कूल पहुंचने पर फूल मालाएं पहनाकर और ढोल की थाप पर जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय कार्यवाहक प्रधानाचार्य विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय की छात्राओं ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रांज मेडल जीते हैं। अनुष्का ने 50 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, शिवानी ने 59 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, मन्नत ने 68 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, तनीषा ने 72 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, अंशिका मोदगिल ने 76 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक, अनुराधा, आशिमा ने रजत पदक और आरती ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर चिंतपूर्णी विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने स्कूल में पहुंचकर छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि श्रेय लेक्चरर शारीरिक शिक्षा महेश कुमार की कड़ी मेहनत को दिया। इस मौके पर उनके साथ गांव के प्रधान नीरू बाडा, एडवोकेट विकास कश्यप, रवि पाल, शुक्लांबर दत्त, सोमनाथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed