{"_id":"591076584f1c1bdc55851b07","slug":"girl-found-in-unconcious-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ घूमने आई नाबालिग बेहोश मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ घूमने आई नाबालिग बेहोश मिली
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना।
Updated Mon, 08 May 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव बहडाला में एक नाबालिग बेहोशी की हालत में मिली है। स्थानीय ग्रामीणों ने जब उसे बेहोशी की हालत में देखा तो तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अस्पताल में उपचार के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को बहडाला गांव के ग्रामीणों ने एक नाबालिग को बेहोशी की हालत में गिरा हुआ देखा। ग्रामीण उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में होश आने के बाद नाबालिग ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आई हुई थी। ऊना के बहडाला पहुंचने पर नाबालिग की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने युवती के परिजनों से संपर्क किया, जिस पर उसके परिजन भी ऊना अस्पताल पहुंच गए। वहीं, मामले को प्रेम प्रसंग के साथ भी जोड़ा जा रहा है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि नाबालिग के बयानों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई गई है। उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन