फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Girdhari Lal, Jamunadas, Premdas, Dayal Singh become vice presidents

Una News: गिरधारी लाल, जमुनादास, प्रेमदास, दयाल सिंह बने उपाध्यक्ष

Tue, 04 Nov 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Girdhari Lal, Jamunadas, Premdas, Dayal Singh become vice presidents
चिंतपूर्णी लोअर में अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब/बड़ूही (ऊना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल चिंतपूर्णी लोअर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर से चर्चा के बाद मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। खरयालता (तलमेहडा) के रौणखर से गिरधारी लाल, स्तोथर से जमुनादास, नंदपुर से प्रेमदास पटियाल और त्याई से दयाल सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, चुरडू से जसविंदर सिंह, बडूही से विपिन कुमार, रपोह मिसरां से दलेल सिंह बैंस को सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। बडूही के संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जुबेहड से रवि कुमार, जोल से रविंद्र चौधरी, हंबोली से मोहन सिंह और बलबीर सिंह, कुडू से दिलबर सिंह, कुठियाडी से कुलविंदर सिंह, धुसाड़ा से विपिन कुमार, दियाड़ा से राकेश चांदला तथा नंदपुर से राकेश कुमार को सदस्य चुना गया है। ओबीसी मोर्चा लोअर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी तथा सामाजिक समरसता और विकास की दिशा में काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed