{"_id":"661c2cde4ccd18d484039e57","slug":"ganga-named-ram-flows-in-hill-view-colony-una-news-c-93-1-ssml1047-121977-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हिल व्यू काॅलोनी में बही राम नाम की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हिल व्यू काॅलोनी में बही राम नाम की गंगा
Mon, 15 Apr 2024 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
आचार्य राम प्रवेश दास बोले- अयोध्या में ऊना वासियों के सहयोग से बनेगा भव्य गुंबद
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। हिल व्यू काॅलोनी झलेड़ा में पिछले नौ दिनों तक निरंतर राम नाम की गंगा में रामभक्तों ने ज्ञान की डुबकी लगाई। रविवार को श्रीराम कथा का विश्राम हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान प्राध्यापक अशोक कुमार तथा उनकी अर्धांगिनी शशि बाला सहित अनेक राम भक्तों की मौजूदगी में राष्ट्रीय संत आचार्य राम प्रवेश दास महाराज ने कहा कि अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में ऊना की हिल व्यू कालोनी के राम भक्तों के सहयोग से एक भव्य गुंबद का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर ऊना की इस काॅलोनी का नाम अंकित होगा। व्यासपीठ से श्रीराम कथा कहने आए अयोध्या धाम निवासी सरस प्रवक्ता राष्ट्रीय संत आचार्य राम प्रवेश दास ने इन नौ दिनों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बालपन की लीलाओं से लेकर उनके राजा रामचंद्र बनने तक के अनेक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भक्ति रस का पान करवाया। उन्होंने कहा कि कलयुग में राम नाम का सुमिरन करने मात्र से भगवान को पाया जा सकता है। समापन अवसर पर लक्ष्मण मुर्षा संवाद के मार्मिक प्रसंग को सुनकर कई राम भक्तों की आंखें नम हो गईं।