फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gagret: Leaders could not save shame even at their booths

Una News: गगरेट विधानसभा में अपने बूथों पर भी लाज नही बचा पाए स्थानीय नेता

Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gagret: Leaders could not save shame even at their booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। 2022 के विधानसभा चुनावों में गगरेट विधानसभा में कांग्रेस ने भाजपा को इस तरह चारों खाने चित कर दिया। गगरेट के इतिहास में इतनी बड़ी लीड लेकर कोई भी नेता नहीं जीत दर्ज कर पाया है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस के युवा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा की जबरदस्त प्लानिंग के आगे भाजपा के सिपहसालार फेल हो गए। हालात इस कदर बदले कि भाजपा के स्थानीय नेता अपने-अपने बूथों पर भाजपा की लाज नहीं बचा पाए।
गगरेट में कुल 91 बूथ हैं। इनमें से भाजपा कुल सात बूथों पर ही मामूली बढ़त बनाने में कामयाब रही। बाकी सभी बूथों पर कांग्रेस के चैतन्य शर्मा का दबदबा बना रहा। कुछ गांव तो इस तरह भाजपा के नेताओं से खफा हुए कि उन्होंने एक तरफा ही फैसला सुना दिया। पांच वर्ष के कार्यकाल में पूर्व विधायक राजेश ठाकुर की राजनीति पर हालांकि कोई दाग नहीं लगा, फिर भी गगरेट की जनता ने उन्हें नकार दिया।
विज्ञापन

वर्ष 2017 के चुनाव में तीन बार जीत का हैट्रिक लगा चुके कांग्रेस के राकेश कालिया को भाजपा के राजेश ठाकुर ने लगभग 9320 से अधिक मतों से परास्त किया था। जीत-हार का बड़ा अंतर भाजपा के लिए चिंता का विषय बन गया है। अपना बूथ सबसे मजबूत करने का दावा करने वाले स्थानीय नेताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुटता से कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बूथों पर भाजपा को मिली लीड
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के जोह बूथ से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर को 127, सलोह एक से मात्र दो, अमलेहड़ से 65, दियोगली एक से 187, गगरेट-एक में 48, गगरेट दो में 117, बढ़ेड़ा राजपूतां दो से मात्र नौ मतों की ही लीड मिल पाई है।

नगर पंचायत गगरेट के दो वार्डों से लीड
भाजपा प्रत्याशी को नगर पंचायत गगरेट के दो वार्डों से लीड मिली है। अन्य दो वार्डों से कांग्रेस प्रत्याशी को लीड मिली है। पोस्टल बैलेट मतों की बात करें तो कांग्रेस प्रत्याशी चैतन्य ने 168 मतों की लीड ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed