फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four youths arrested for illegally transporting Khair wood, two vehicles seized

Una News: अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जाने पर चार युवक काबू, दो गाड़ियां जब्त

Wed, 28 Jan 2026 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for illegally transporting Khair wood, two vehicles seized
बंगाणा क्षेत्र में रात के समय तैनात वन रक्षकों द्वारा पकड़ी गई लकड़ी।स्रोत विभाग
बंगाणा थाना और मैहतपुर पुलिस चौकी में मामला दर्ज
विज्ञापन

वन विभाग की टीमों ने देर रात अलग-अलग जगह की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा(ऊना)। वन विभाग की टीमों ने सोमवार देर रात दो अलग-अलग मामलों में अवैध खैर कटान करने वाले लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की। इन मामलों में दो गाड़ियां और चार लोग शामिल हैं। पहले मामले में रेंज अधिकारी अंकुश आनंद की देखरेख में फोरेस्ट गार्ड आसिफ भट्टी, प्रवीण ठाकुर, कर्ण सिंह, आकाश पटियाल और अन्य टीम सदस्य ने लठियाणी बुधान के बीच गाड़ी नंबर एचपी 78ए 2163 को खैर के मोछों के साथ पकड़ा। इसमें एक बड़े खैर के पेड़ के मोछे पाए गए। इस मामले में रजत मोदगिल सासण, बिंदर कुमार कैहलवीं और विनय ठाकुर निवासी तयासर को मौके पर गिरफ्तार कर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गाड़ी और खैर के मोछों को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरे मामले में ऊना रेंज की बीओ शशि बाला के नेतृत्व में टीम ने चडतगढ़ बीट के बडैहर जंगल में गाड़ी नंबर पीबी 65ए एन5280 पकड़ी। इसे अनिल कुमार चला रहा था। गाड़ी में 19 खैर के मोछे लदे थे। अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए। इस मामले में भी वन संपदा को नुकसान पहुंचाने और वन अधिनियम के तहत पुलिस चौकी मैहतपुर में मामला दर्ज किया गया और गाड़ी और मोछों को कब्जे में लिया गया। डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि वन संपदा को सुरक्षित रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। वन विभाग ने बताया कि दोनों मामलों में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed