फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four trainees from Himachal leave for Chhattisgarh for throw ball referee clinic.

Una News: हिमाचल के चार प्रशिक्षु थ्रो बॉल रेफरी क्लीनिक के लिए छत्तीसगढ़ रवाना

Sat, 22 Feb 2025 07:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Four trainees from Himachal leave for Chhattisgarh for throw ball referee clinic.
बंगाणा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश से चार प्रशिक्षु थ्रो बॉल रेफरी क्लीनिक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के भिलाई रवाना हुए हैं। रेफरी क्लीनिक का आयोजन थ्रो बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 23 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य थ्रो बॉल खेल में रेफरी की गुणवत्ता और संख्या में वृद्धि करना है। इस पहल से हिमाचल प्रदेश में थ्रो बॉल खेल को और प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। थ्रो बॉल हिमाचल के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षु यशवीर राणा, मनोज कुमार, पूर्ण चंद और तीक्ष्ण का चयन किया गया है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से उम्मीद जताई है कि सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य में थ्रो बॉल खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हिमाचल प्रदेश में थ्रोबॉल से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों और चैंपियनशिप का आयोजन किया जा चुका है। जिससे खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed