{"_id":"685d49756321d776ec0f1711","slug":"four-students-of-daulatpur-chowk-made-their-mark-in-bca-merit-una-news-c-93-1-ssml1048-157459-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बीसीए मेरिट में दौलतपुर चौक के चार विद्यार्थियों ने जमाई धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बीसीए मेरिट में दौलतपुर चौक के चार विद्यार्थियों ने जमाई धाक
विज्ञापन
हिप्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची स्थान बनाने वाले बीसीए के विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाती क
चार छात्रों ने टॉप-10 में बनाई जगह, कॉलेज में खुशी की लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीसीए की मेरिट सूची में राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के चार मेधावी विद्यार्थियों ने टॉप-10 सूची में स्थान बनाकर शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण दिया है। इनमें अनीता चौधरी निवासी रजवाल (पंजाब) ने पूरे प्रदेश में तीसरा रैंक, नितिन शर्मा निवासी स्थाना (फतेहपुर, कांगड़ा) ने चौथा, अदिति शर्मा निवासी करटोली रामगढ़ (पंजाब) ने छठा रैंक और तानिया निवासी पल्ली भटेहड़ (पंजाब) ने नौवां रैंक हासिल किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता से न केवल संस्थान बल्कि क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने इन विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अभिभावकों को भी बधाई दी। इन टॉपर्स ने अपनी सफलता का श्रेय सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल, कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा, बीसीए विभाग के समन्वयक डॉ. सतिंद्र शर्मा, प्राध्यापकों प्रो. राजकुमार ठाकुर, प्रो. विशाल, प्रो. पूनम, प्रो. शैलजा तथा बीसीए लैब असिस्टेंट पंकज को दिया है।