फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Four days of new year passed, salary union not received

Una News: नए साल के चार दिन गुजरे, नहीं मिला वेतन-संघ

Thu, 04 Jan 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Four days of new year passed, salary union not received
अंब में विद्युत बोर्ड के कर्मचारी संघ के बैनर तले बैठक के बाद मांगों के समर्थन में रोष जताने के
ऊना। केंद्रीय कार्यकारिणी के आदेशानुसार वीरवार को विभिन्न मांगों को लेकर बिजली बोर्ड कर्मचारी संघ अंब की बैठक भोजन अवकाश में हुई। इस दौरान वेतन और पेंशन न मिलने सहित तमाम परिस्थितियों पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि बोर्ड में पेंशन और वेतन की अदायगी चार तारीख तक भी नहीं हो पाई है। ऐसे में नया साल कर्मचारियों के लिए किसी बुरे दिनों से कम नहीं है। ऐसे में बोर्ड प्रबंधकों की गलत नीतियों को उजागर करता है। इससे बिजली बोर्ड के कर्मचारी और पेंशनर बड़े कठिन दौर से गुजर रहे हैं जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और चिंतनीय है। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी से पंकज कुमार (संयुक्त सचिव) ने बैठक की अध्यक्षता की। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मासिक वेतन व पेंशन की तत्काल अदायगी करने, विद्युत विभाग को एक स्थायी एमडी देने, तत्काल प्रभाव से विद्युत विभाग में पुरानी पेंशन देने सहित प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से मांग की गई। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश संयोजक सुनील शर्मा ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 52 वर्ष बाद ऐसा दिन देखने को मिला कि आज तक वेतन नहीं मिल रहा है। अंब के सभी यूनिटों के पदाधिकारी, प्रधान और सचिवों ने कहा कि बोर्ड प्रबंधकों को जगाने के लिए छह जनवरी को ऊना के विश्राम गृह में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक पेंशन व वेतन समय पर नहीं मिलते तब तक भोजन अवकाश गेट बैठक लगातार चलती रहेगी। बैठक में ईं. खुशविंद्र सिंह, ईं. राकेश कुमार, सतीश कुमार, मुकेश कुमार व अंब मंडल के सभी कर्मचारियों और पेंशनरों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed