{"_id":"66796a1a41770df9000b390f","slug":"forest-cutters-sent-on-remand-for-three-days-una-news-c-93-1-una1002-126991-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वन काटुओं को तीन दिन की रिमांड पर भेजा, पुलिस पूछताछ में खुलेगा माफिया का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वन काटुओं को तीन दिन की रिमांड पर भेजा, पुलिस पूछताछ में खुलेगा माफिया का राज
Tue, 25 Jun 2024 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के ध्यूंसर जंगल में अवैध कटान मामले में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी अजय निवासी भदसाली, ऊना और रजाक निवासी घरवासड़ा चुरडी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस पूछताछ में यह पता लगाएगी कि जो आरोपी रात के अंधेरे में भागे हैं, वे कौन हैं और किसके इशारे पर अवैध कटान कर रहे थे।
उपमंडल बंगाणा में यह पहली बार हुआ है कि वन काटुओं को मौके पर पकड़ने के बाद मामला दर्ज कर पुलिस में उन्हें रिमांड पर लिया है। बता दें कि वन विभाग की टीम ने बीते शनिवार रात को ध्यूंसर वन बट में अवैध कटान में जुटे वन काटुओं को मौके पर काबू किया था। हालांकि कुछ लोग अंधेरे की आड़ में भाग गए थे। वन विभाग की टीम ने मौके से एक ट्राला, अवैध रूप से काटे गए खैर के 40 मोछे और दो बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया था।
गौर रहे कि ध्यूसंर बीट रामगढ़ धार जंगल क्षेत्र में आती है और इसके आठ किमी के दायरे में कोई आबादी नहीं है। ऐसे में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वन काटु अवैध कटान को अंजाम देकर मोटी कमाई करने की फिराक में रहते हैं।
विज्ञापन
जब्त खैर के मोछे और वाहन कार्यालय में पहुंचाए
रामगढ़ धार रेंज की खुरबाई फॉरेस्ट सर्कल के रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार ने कहा कि ध्यूंसर बीट के रामगढ़ धार जंगल में पकड़े गए खैर के 40 मोछे और पिकअप ट्राला विभागीय कार्यालय में पहुंचा दिया है। विभागीय टीम ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। वन विभाग पुलिस जांच में हर प्रकार से सहयोग करेगा। अवैध कटान की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
फरार आरोपियों को भी किया जाएगा गिरफ्तार
जोल पुलिस चौकी प्रभारी रूप लाल ने कहा कि दो वन काटुओं को कोर्ट में पेश किया गया। रजाक और अजय को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करेगी। जो आरोपी फरार हुए हैं, उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों ने पहले कहां-कहां अवैध कटान को अंजाम दिया है और इस कार्य में उनके साथ कौन-अवैध संलिप्त हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।