फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Five thousand fine for breaking the covid rule in marriage

शादी में कोविड नियम तोड़ने पर पांच हजार जुर्माना

Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Five thousand fine for breaking the covid rule in marriage
ठठल में विवाह समारोह में चालान करते तहसीलदार अंब। - फोटो : Una
अंब (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती ठठल गांव में विवाह समारोह में पचास से अधिक लोगों की उपस्थिति और मास्क ना लगाने के कारण पांच हजार रुपये का जुर्माना किया गया। कोरोना वायरस के चलते सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रशासन ने कठोर कदम उठाने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर विशेष नजर रखनी शुरू कर दी है। शनिवार रात विवाह समारोह में निश्चित सीमा से अधिक लोग होने के बारे में सूचना मिली। इस पर तहसीलदार अंब अभिषेक भास्कर और पुलिस ने रात लगभग 11 बजे ठठल में विवाह समारोह में पहुंच कर कार्यवाही की। मौके पर पांच हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया और कोविड 19 गाइडलाइन के सख्ती से पालन के बारे में हिदायत कि गई।
विज्ञापन

तहसीलदार अभिषेक भास्कर ने बताया कि प्रशासन कोविड गाइडलाइन के सख्ती से पालन को लेकर गंभीर है। नायब तहसीलदार अंब की अगुवाई में पांच फ्लाइंग स्क्वायड बनाए हैं। टीम में एसडीओ पीडब्लूडी भरवाईं, अंब और एसडीओ आईंपीएच शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीमों ने रविवार को लगभग सौ कंटेनमेंट जोन में जाकर आइसोलेशन में चल रहे लोगों की सुविधाओं को सुनिश्चित किया। इसके अलावा राशन तथा स्वास्थ्य संबंधी बातों के बारे में भी समय पर सहायता को लेकर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed