फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   fire

दिवाली की रात चार जगह भड़की आग

Sun, 15 Nov 2020 10:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
fire
ऊना। दिवाली की रात जिला ऊना के कई स्थानों पर आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उपमंडल बंगाणा के बुहान तथा चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव कोटली में पशुशाला जलकर राख हो गई। वहीं जिला के बड़ूही एवं नकड़ोह गांव में मक्की के करीब 1800 गठ्ठे जलकर स्वाह हो गए। आग की इन घटनाओं में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम ने अन्य संपत्ति को राख होने से बचा लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मी रात भर आगजनी को लेकर बचाव कार्यों में भागे रहे। जानकारी के अनुसार दिवाली की रात बुहान गांव के पवन कुमार पुत्र सुख दयाल निवासी गांव बुहान तहसील बंगाणा जिला ऊना की पशुशाला में अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें उठती देख गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने पशुशाला को राख कर दिया। आग की इस घटना में पीड़ित व्यक्ति को दो लाख का नुकसान हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण पशुशाला में आग लगी है। वहीं, तहसीलदार राहुल शर्मा ने संबंधित पटवारी को पशुशाला के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चिंतपूर्णी के साथ लगते गांव कोटली निवासी जगदीश राम की पशुशाला में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। पशुशाला में आग लगने के कारण घास से करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा बड़ूही गांव में खुशी मुहम्मद के मक्की के 1500 गठ्ठे व तूड़ी आग से जल कर राख हो गई। आग की इस घटना में पीड़ित को व्यक्ति करीब 75 हजार का नुकसान हुआ है। नकड़ोह गांव में फौजा सिंह के मक्की के 300 गठ्ठे जलने से करीब 15 हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed