Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Provided information on the proper use of antibiotic medications

Una News: एंटीबायोटिक दवाइयों के सही इस्तेमाल की दी जानकारी

Fri, 20 Nov 2026 07:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Nov 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Provided information on the proper use of antibiotic medications
भरवाईं (ऊना)। सरस्वती विद्या मंदिर चिंतपूर्णी में विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी की डॉ. प्रिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को एंटीबायोटिक दवाइयों के सही इस्तेमाल, फायदे और दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
विज्ञापन


डॉ. प्रिया ने बताया कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाइयां नहीं लेनी चाहिए। इनके गलत और जरूरत से अधिक इस्तेमाल से एंटीबायोटिक प्रतिरोध (एएमआर) की समस्या पैदा हो सकती है, जिससे भविष्य में संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार हाथ धोने का सही तरीका भी बताया। इस दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से दवाइयों के गलत इस्तेमाल के नुकसान बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed