फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire service week begins in Una, tell ways to extinguish fire

Una News: ऊना में अग्निशमन सेवा सप्ताह का आगाज, आग बुझाने के तरीके बताए

Mon, 15 Apr 2024 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Apr 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fire service week begins in Una, tell ways to extinguish fire
अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाते हुए ऊना अग्निशमन विभाग के कर्मी।संवाद
ऊना। अग्निशमन केंद्र ऊना में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आमजन को जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। इस दौरान केंद्र में दो मिनट का मौन रख आग बुझाते समय शहीद हुए फायर फाइटरो को श्रद्धांजली दी गई। बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में अग्निशमन विभाग का गौरवमय इतिहास रहा है। वर्ष 2009 में नालागढ़ में आग बुझाते समय दो फायर फाइटर शहीद हो गए। ऊना जिला में अग्निशमन कर्मचारियों ने वर्ष 2023 में बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला ऊना में 95 अग्निकांड हुए है व 17 बचाव कार्य किए गए हैं। इस दौरान आग से 36 लाख 14 हजार का नुकसान हुआ, जबकि फायर फाइटरों की तत्परता से 8 करोड़ 35 लाख 65 हजार की संपत्ति को आग से बचाया गया। इतना ही नहीं फायर कर्मचारियों ने 13 लोगों की जान भी बचाई है। 16 पशुओं को सुरक्षित किया है। 14 अप्रैल से शुरू हुए अभियान के तहत केंद्र क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डा, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों में आमजन को आग को लेकर जागरूक करने का अभियान शुरू किया गया है। केंद्र में अग्निशमन उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है। फायर ब्रिगेड के टोल फ्री नंबर 101 पर सेवाएं लेने की जानकारी दी जा रही है। आग बुझाने के तरीके बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 के दिन मुंबई में जहाज को भीषण आग लग गई थीं। जहाज की आग बुझाते समय 66 फायर फाईटर शहीद हो गए। उनकी सेवाओं का स्मरण करते हुए राष्ट्र स्तर पर अग्निशमन सेवा सप्ताह में आमजन को आग के प्रति हमेशा अलर्ट रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed