फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Fire broke out due to short circuit in Santoshgarh Community Health Centre, causing panic

Una News: संतोषगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग, अफरा-तफरी

Fri, 14 Nov 2025 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 08:05 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in Santoshgarh Community Health Centre, causing panic
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में वीरवार देर रात शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जा रहा कि सीएचसी की पुराने वाली इमारत की ऊपरी मंजिल में बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। देखते ही देखते आग ने बाहर रखे कंबल व चादरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस समय शार्ट सर्किट की वजह से तारों में आग लगी, उस वक्त एंबुलेंस स्टाफ पास बने विश्राम कक्ष में आराम कर रहा था। अचानक कमरे में धुआं भरने लगा तो पहले उन्हें लगा कि बाहर खेतों में आग लगी होगी परंतु जब धुआं बढ़ता गया तो वे तुरंत बाहर निकले और देखा कि आग तेजी से फैल चुकी है।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ललित मौके पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। स्वयं कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग फैलती हुई पुरानी इमारत को भारी नुकसान पहुंचा सकती थी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग टाहलीवाल की टीम कुछ ही समय में पहुंच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। डॉ. ललित ने बताया कि रात ढाई बजे के करीब आग लगने की सूचना मिली थी। शॉर्ट सर्किट को ही आग लगने का मुख्य कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed