फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Factory catches fire in Gagret

औद्योगिक क्षेत्र गगरेट के उद्योग में लगी आग, माल जलकर राख

Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Factory catches fire in Gagret
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में बुधवार दोपहर को अचानक आग लग गई। घटना में उद्योग परिसर में रखा माल जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस बीच आग से फैले धुएं में फंसे एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सांस लेने में दिक्कत आने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना में उद्योग प्रबंधन ने लाखों के नुकसान की आशंका जताई है। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में आइडियल पैकेजिंग उद्योग में बुधवार दोपहर के समय अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। उद्योग परिसर में रखा माल भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अंब केंद्र की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारी राकेश कुमार, मनोहर सिंह व गृह रक्षक नरेंद्र कुमार, राकेश व धर्मवीर ने आग पर काबू पाया। शाम तक दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे।
बताया जा रहा है कि उद्योग परिसर के बाहर झाड़ियों में आग लगी हुई थी। आग धीरे -धीरे फैलकर उद्योग परिसर के अंदर पहुंच गई। घटना के दौरान एक व्यक्ति उद्योग परिसर में ही रह गया था। बाद में उसे बाहर सुरक्षित निकाला गया। उसे उपचार के लिए गगरेट सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।

औद्योगिक संघ के महासचिव सुरेश शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए प्रदेश सरकार से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में एक अग्निश्मन वाहन उपलब्ध करवाया जाए ताकि ऐसे हादसों के दौरान आपातकाल में नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed