फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Three shuttle buses will handle the route in Una during the walkathon.

Una News: वॉकथॉन के दौरान तीन शटल बसें संभालेंगी ऊना की राह

Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three shuttle buses will handle the route in Una during the walkathon.
ऊना। वॉकथॉन कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) तीन शटल बसें चलाएगा। वैकल्पिक बस अड्डों से संचालित होने वाली इन बसों के जरिये लंबे रूट की बसों से ऊना पहुंचने वाले यात्रियों को शहर तक लाया जाएगा। इन यात्रियों से शटल बसों में कोई किराया नहीं लिया जाएगा जबकि अन्य यात्रियों काे इन बसों में किराया देना होगा।
विज्ञापन

एचआरटीसी के अनुसार, पहली शटल बस झलेड़ा से ऊना डीसी चौक, दूसरी डीसी चौक से रक्कड़ वाया बहडाला और तीसरी रक्कड़ से अजौली तक चलेगी। लंबे रूट की बसों से आने वाले यात्रियों को निर्धारित स्थानों पर उतारने के बाद शटल बसें उन्हें ऊना तक पहुंचाएंगी। हालांकि, सामान्य यात्रियों को शटल बस में सफर के लिए नियमानुसार किराया देना होगा।
विज्ञापन


एचआरटीसी के मुताबिक, चंडीगढ़ से आने वाली बसें संतोषगढ़, टाहलीवाल, हरोली होकर झलेड़ा पहुंचेंगी। ऐसे में संतोषगढ़, हरोली आने वाले यात्रियों को अलग से बस सेवा के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एचआरटीसी के हरोली ई-डिपो में चार अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर इनमें से किसी भी बस को तत्काल संबंधित रूट पर भेजा जा सकेगा।

स्कूलों ने भी बुक कीं करीब 300 बसें
वहीं, वॉकथॉन के चलते स्कूलों से बच्चों को लाने और ले जाने के लिए भी परिवहन व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभिन्न स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के लिए करीब 300 बसें बुक की गई हैं। इससे कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों की आवाजाही को व्यवस्थित रखने में मदद मिलेगी।


वॉकथॉन के आयोजन के चलते 16 सितंबर को इंदिरा स्टेडियम से आईएसबीटी तक रोड पूरी तरह सील रहेगा। ऐसे में वैकल्पिक बस अड्डों की व्यवस्था की है। इन बस अड्डों से यात्रियों को ऊना सहित अन्य गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए शटल बसें चलेंगी।
-राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय अधिकारी एचआरटीसी ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed