{"_id":"6aa84766bfdb9680120c3dc7","slug":"newly-promoted-school-principals-will-undergo-training-at-scert-solan-una-news-c-93-1-una1002-206000-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नए पदोन्नत हुए स्कूल प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन में होंगे ट्रेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नए पदोन्नत हुए स्कूल प्रिंसिपल एससीईआरटी सोलन में होंगे ट्रेंड
Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश में पदोन्नत हुए नए स्कूल प्रिंसिपल ट्रेंड होंगे। 18 सितंबर तक एससीईआरटी सोलन में ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम में प्रिंसिपल को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें प्रदेश भर के 66 प्रिंसिपल पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रोग्राम में शामिल होंगे।
वहीं धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नवनियुक्त प्रिंसिपलों को राहत रहेगी। बशर्त धर्मशाला में आयोजित ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने वाले नए पदोन्नत प्रिंसिपल्स को इस संदर्भ में संबंधित शिक्षा विभाग के उपनिदेशकों को रिपोर्ट सहित अवगत करवाना होगा।
शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक अनिल कुमार तक्खी ने बताया कि इस पांच दिवसीय ओरिएंटेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम में नए पदोन्नत हुए स्कूल प्रिंसिपल को नई शिक्षा नीति से संबंधित तमाम तरह की व्यवस्थाओं के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। बता दें नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद योजनाओं में बदलाव सामने आए हैं।
इसके अलावा विभिन्न प्रकार की योजनाएं स्कूलों के माध्यम से बच्चों के लिए संचालित की जा रही हैं। इसके बारे में स्कूल प्रमुख स्वयं परिचित हों ताकि किसी भी तरह की गतिविधि का संचालन करने में बाधा पेश न आ सके।