{"_id":"6aa847e699da3f867201a5c8","slug":"pipeline-leakage-spells-trouble-for-farmers-potato-crop-ruined-una-news-c-93-1-una1002-206006-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पाइप लाइन में लीकेज किसानों के लिए बनी मुसीबत, आलू की फसल बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पाइप लाइन में लीकेज किसानों के लिए बनी मुसीबत, आलू की फसल बर्बाद
Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। दियोली गांव के किसान प्रदीप शर्मा की मेहनत पर जल शक्ति विभाग की कथित लापरवाही भारी पड़ रही है। खेत के पास से गुजर रही जल शक्ति विभाग की पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पानी लगातार खेत में पहुंच रहा है, जिससे किसान द्वारा लगाई गई आलू की फसल खराब होने लगी है। किसान का आरोप है कि विभागीय अधिकारी को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अभी तक लीकेज को ठीक नहीं किया गया है। प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करके ही अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने अपने खेत में मेहनत और लागत लगाकर आलू की फसल की बिजाई की थी लेकिन पाइप लाइन से लगातार हो रही पानी की लीकेज के कारण खेत में पानी जमा होने लगा और फसल प्रभावित हो गई। इससे उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदीप शर्मा ने विभाग से मांग की है कि पाइप लाइन की लीकेज को तत्काल प्रभाव से ठीक करवाया जाए, ताकि खेत को और नुकसान होने से बचाया जा सके। जल शक्ति विभाग के जेई कुलविंद्र ने कहा कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन