{"_id":"6aaedfb64a37f63abc00d37f","slug":"facilities-for-pilgrims-at-chintpurni-will-be-improved-una-news-c-93-1-una1002-206578-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालु सुविधाओं में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी में श्रद्धालु सुविधाओं में होगा सुधार
Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की ओर से क्षेत्र में सड़क, श्रद्धालु सुविधा और गोशाला से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए तीन विकास कार्य करवाए जाएंगे। इन कार्यों पर मंदिर न्यास की ओर से करीब 23.41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत बिट्टू प्रधान की दुकान से मंदिर रेजिडेंशियल कॉलोनी तक सड़क का नवीनीकरण, बाबा श्री माई दास सदन में डाइनिंग हॉल का निर्माण और पक्का परोह अंब स्थित गोशाला की मरम्मत करवाई जाएगी।
बिट्टू प्रधान की दुकान से मंदिर आवासीय कॉलोनी तक सड़क के नवीनीकरण पर करीब 4.79 लाख रुपये खर्च होंगे। सड़क का कार्य पूरा होने के बाद मंदिर रेजिडेंशियल कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। मंदिर न्यास ने इस कार्य को पूरा करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है। वहीं, बाबा श्री माई दास सदन चिंतपूर्णी में डाइनिंग हॉल का निर्माण किया जाएगा। करीब 9.52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस डाइनिंग हॉल से यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। कार्य को पूरा करने के लिए तीन माह का समय निर्धारित किया गया है।
इसके अलावा पक्का परोह अंब स्थित गोशाला की भी मरम्मत करवाई जाएगी। मंदिर न्यास की ओर से इस कार्य पर करीब 9.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। गोशाला की मरम्मत से वहां पशुओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। इस कार्य को भी तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने कहा कि न्यास की ओर से इन तीनों विकास कार्यों के लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। ऑनलाइन टेंडर दस्तावेज 21 सितंबर से उपलब्ध होंगे, जबकि इच्छुक ठेकेदार छह अक्तूबर शाम चार बजे तक बोली जमा कर सकेंगे। मंदिर न्यास की ओर से स्वीकृत एवं पात्र पंजीकृत ठेकेदारों से सिविल और विद्युत कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।