फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Even if you go out searching with a lamp, you will not find an MP like Anurag: Shah

दीया लेकर खोजने निकलोगे तो भी नहीं मिलेगा अनुराग जैसा सांसद : शाह

Sun, 26 May 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 26 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Even if you go out searching with a lamp, you will not find an MP like Anurag: Shah
अंब (ऊना)। अंब में भाजपा की विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद अनुराग ठाकुर की जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि जहां भी चुनावी जनसभाओं में जाता हूं, सभी कहते हैं कि अमित भाई हमारे सांसद को मंत्री बना दो। लेकिन हमीरपुर वालो - मोदी ने यहां से बिना मांगे अनुराग सिंह ठाकुर को मंत्री बनाया है। अनुराग ने भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष होते समय मेरे साथ काम किया है और मंत्री होते हुए मोदी के साथ मंत्रिमंडल में काम किया है। अगर दीया लेकर भी खोजने निकलोगे तो अनुराग जैसा सांसद नहीं मिलेगा। देश में भाजपा को सशक्त करने के लिए युवा शक्ति को जोड़ने का काम अगर किसी ने किया तो वह अनुराग ठाकुर ने किया है। भाजपा ने जनता के पास अनुराग ठाकुर के रूप में बहुत बड़ा नेता भेजा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के साथ बड़ा लगाव है। ऐसे में गुजरात वालों को भी ईर्ष्या होती है कि मोदी को हिमाचल वालों से बहुत प्यार है। देश में बहुत बड़ी-बड़ी लोकसभाएं हैं, लेकिन हमीरपुर जैसी लोकसभा की तरह कहीं पर भी इतना अधिक विकास नहीं हुआ है। 101 प्रतिशत विकास हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, रैली को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को दलाली खाने वाला बताया है। अनुराग सिंह ने कहा कि जहां भाजपा ने देश की सेनाओं को नई सुविधाओं से सुसज्जित किया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को अपना परिवार माना। इसके अलावा कांग्रेस ने दलाली खाने का काम किया। रैली के मुख्य वक्ता केंन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लिए अनुराग ने कहा कि उन्होंने मोदी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां दीं और देश का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो भी वादा किया, उसे पूरा किया। भाजपा ने धारा 370 को हटाया, ट्रिपल तलाक को हटाया, सीएए को लागू किया, भगवान श्रीराम का मंदिर बनाया और वन रैंक वन पेंशन की मांग को भी पूरा किया। उन्होंने केंद्र सरकार की तरफ से सड़कों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च और अन्य काम को गिनवाते हुए कहा कि मोदी ने अपना जीवन देश को समर्पित कर दिया। मोदी ने पाई-पाई गरीब की भलाई में लगाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से भी मोदी का विशेष लगाव है। प्रदेश के भाजपा नेताओं ने जब भी केंद्र से कोई मांग की, उसे पूरा किया गया। अमित शाह ने भी प्रदेश के हित में हर बात मानी। मोदी की दिवंगत प्रवीण शर्मा से हुई बात पर कहा कि मोदी यहां के आम जनमानस से इस तरह जुड़े हैं कि एक बार मन की बात कार्यक्रम में करोड़ों लोगों के बीच प्रदेश से पूर्व मंत्री रहे प्रवीण शर्मा को याद किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी ने प्रदेश के लोगों को बीस हजार मकान दिए। सैनिकों को सम्मान दिया और महिलाओं को तेंतीस प्रतिशत आरक्षण देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

परमाणु बम हमने कौन से राहुल गांधी की शादी के लिए बचाए हैं : सत्ती



जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की ओर से देश के परमाणु बम के बयान पर चुटकी लेते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि परमाणु बम हमने कौन से राहुल गांधी की शादी के लिए बचाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरह हमने कभी बहाने नहीं मारे कि हमारे पास पैसे नहीं हैं। निकम्मी सरकार से विधायकों ने समर्थन वापस लिया। विक्रमादित्य ने भी केंन्द्र के नेतृत्व के दबाव में अपना इस्तीफा वापस लिया। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर लगातार पांचवीं बार रिकाॅर्ड मतों से हमीरपुर से जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद

रैली में आए लोगों का पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री वीरेन्द्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने भी रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष हमीरपुर देशराज शर्मा, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो, चैतन्य, इंद्रदत्त लखनपाल, वीरेंद्र कंवर, रमेश ध्वाला, हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर, सुमित शर्मा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, वीरेंद्र धर्माणी, राज कुमार, नादौन से विजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed