फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Employees went on strike regarding demands

Una News: मांगों को लेकर कर्मचारियों ने की हड़ताल

Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Employees went on strike regarding demands
नार्थ जॉन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के सदस्य अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते
ऊना। नॉर्थ जॉन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन की ऊना इकाई के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की संयुक्त बैठक ऊना में संपन्न हुई। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक एक घंटा हड़ताल रखी। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रमन कुमार और सचिव भानु प्रताप ने एक संयुक्त बयान में कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के बारे में भी शीघ्र कदम उठाए जाएं और 80 प्रतिशत से अधिक सदस्यता के साथ भारी बहुमत वाली एकमात्र यूनियन को एआईआईईए में मान्यता देने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन उनकी दोनों मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के बारे में ठोस कदम उठाए। कर्मचारी नेताओं ने निगम प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को समय रहते पूरा न किया तो संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed