फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electricity Board Union opposes rationalization of employees

Una News: बिजली बोर्ड यूनियन ने कर्मियों के युक्तिकरण का किया विरोध

Fri, 07 Feb 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity Board Union opposes rationalization of employees
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के सदस्य हरोली में बैठक के दौरान। यूनियन
हरोली इकाई के सम्मेलन में बोले, कर्मचारियों और पेंशनरों के देय वित्तीय लाभ रुके
विज्ञापन

सरकार के फैसलों के खिलाफ 11 फरवरी को हमीरपुर में होगी विशाल बिजली पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/हरोली। हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन की हरोली इकाई के सम्मेलन की अध्यक्षता वीरवार को प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने की। बैठक में यूनिट हरोली की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि आज बिजली बोर्ड बड़े संकट से गुजर रहा है। जहां कर्मचारियों के अभाव के चलते उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकार से सब्सिडी का पैसा समय पर न आने से वित्तीय संकट के चलते कर्मचारियों और पेंशनरों के देय वित्तीय लाभ रुके पड़े हैं। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार बिजली बोर्ड में तरह-तरह के प्रयोग करने में लगी हैं। आज बिजली बोर्ड में जहां नई भर्तियों की जरूरत है लेकिन सरकार इसके विपरीत युक्तिकरण के नाम पर कर्मचारियों की संख्या कम करने में लगी है। उत्पादन व संचार विंग के विभिन्न श्रेणियों के लगभग 700 पदों को समाप्त किया जा रहा है। यूनियन प्रबंधन वर्ग के इस फ़ैसले का विरोध करती है और इन फैसलों के खिलाफ 11 फरवरी को हमीरपुर में विशाल बिजली पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपप्रधान नंद लाल, ज्वाइंट सचिव पंकज शर्मा, यूनिट हमीरपुर के सचिव राजेश कुमार शर्मा, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार, यूनिट ऊना के सचिव मनीष कुमार, गगरेट यूनिट के सचिव संतोख सिंह, अंब यूनिट के सचिव मुकेश कुमार, ऊना यूनिट के कोषाध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed