फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electric bus running in files for two years

Una News: दो वर्षों से फाइलों में ही चल रही इलेक्ट्रिक बस

Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electric bus running in files for two years
अमर उजाला पड़ताल
विज्ञापन

ग्रीन हिमाचल–क्लीन हिमाचल के दावे धरातल पर फेल
ऊना में निजी इलेक्ट्रिक बस योजना फाइलों में दबी, प्रक्रिया ठप
जिले में पहली बार निजी क्षेत्र में चलनी थी इलेक्ट्रिक बसें
चिंतपूर्णी और बद्दी के लिए शुरू होनी थी सुविधा
योजना पर सरकार नहीं दिखा रही गंभीरता
आशुतोष डोगरा
ऊना। सरकार की ओर से ग्रीन हिमाचल और क्लीन हिमाचल अभियान के तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के बड़े-बड़े दावे तो किए जाते हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। वर्ष 2023 में ऊना जिले में निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की योजना कागज़ों में ही सिमट कर रह गई है। सरकार ने उस समय निजी ऑपरेटरों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए थे। जिले में करीब दस लोगों ने आवेदन भी किए, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह जिले में ही ऐसी स्थिति है तो बाकी जिलों में हालात का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। जिले में निजी स्तर पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने की महत्वाकांक्षी योजना ने फाइलों में दम तोड़ दिया है। परिवहन विभाग ने ऊना से चिंतपूर्णी और ऊना से बद्दी रूटों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 32 सीटर निजी इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना बनाई थी। भविष्य में मांग बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाने का भी खाका तैयार किया गया था। योजना का उद्देश्य अन्य निजी बस ऑपरेटरों को भी इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए प्रोत्साहित करना था। मगर यह सारी कवायद अब तक सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित है।

आरटीओ ऊना अशोक कुमार ने कहा कि जिले में पहली बार निजी बस ऑपरेटरों से इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद अभी तक विभाग की तरफ से कोई आगामी प्रक्रिया को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed