फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly woman died in road accident, two injured referred to PGI

Una News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, दो घायल पीजीआई रेफर

Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 25 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman died in road accident, two injured referred to PGI
ऊना। हरोली-रामपुर पुल सड़क पर शनिवार शाम को कार और मालवाहक वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना हरोली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान रत्नी देवी (80) निवासी ललहड़ी ऊना के तौर पर हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कार सवार मुकेश कुमार (48) निवासी ललहड़ी पत्नी अंजना देवी (45) और माता रत्नी के साथ ऊना से हरोली की ओर जा रहे थे। इस दौरान रामपुर-हरोली पुल को पार करते ही उनकी कार सामने से आ रहे मालवाहक वाहन के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मालवाहक वाहन में अजय कुमार (23) पुत्र अवतार सिंह निवासी बीटन हरोली और विशाल (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी बढेड़ा सवार थे। उन्हें भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां रत्नी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मुकेश कुमार की बाजू और टांग में गहरी चोट आई। गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद घायलों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में कार को ज्यादा नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है िक हादसा मालवाहक वाहन के चालक की वजह से हुआ। इसके आधार पर चालक अजय कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed