फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Elderly man dies in bike-scooter collision, grandson critical

Una News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पोता गंभीर

Fri, 09 Jan 2026 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in bike-scooter collision, grandson critical
दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव पीपलू में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक के नजदीकी गांव पीपलू में शुक्रवार शाम को सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि उनका पोता गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा एक बाइक और स्कूटी के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक निवासी अभयपुर अपने 70 वर्षीय दादा सरदार अली को स्कूटी पर बैठाकर रायपुर से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भद्रकाली स्थित आईटीआई से निखिल नामक युवक अपनी बाइक पर सवार होकर दौलतपुर चौक की तरफ आ रहा था। पीपलू के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी के पीछे बैठे बुजुर्ग सरदार अली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी चला रहे उनके पोते मोहम्मद रफीक को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के जरिए घायल रफीक और निखिल को दौलतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच करते हुए आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि हादसे की जांच जारी है। इसमें पता लगाया जाएगा कि दोनों वाहन चालक बालिग हैं या नाबालिग। इसके अलावा किसकी लापरवाही से हादसा हुआ, ऐसे तमाम तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed