फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   driving

शराबी चालकों पर पुलिस का शिकंजा

Tue, 05 Nov 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
driving
ऊना। जिला पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने सोमवार रात को ऊना, संतोषगढ, पीरनिगाह चौक और मैहतपुर क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान शराब के नशे में धुत 19 वाहन चालकों के चालान किए हैं। जानकारी के अनुसार डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा के नेतृत्व में सोमवार रात को सदर पुलिस थाना ऊना और सिटी चौकी ऊना, पुलिस चौकी संतोषगढ़ तथा पुलिस चौकी मैहतपुर के कर्मचारियों ने नाकेबंदी के दौरान वाहन चालकों के मुंह में एल्कोसेंसर लगाकर शराब की मात्रा की जांच की। इस दौरान 19 वाहन चालक नशे में धुत्त पाए गए। सदर पुलिस थाना ऊना, संतोषगढ़ पुलिस चौकी, मैहतपुर पुलिस चौकी के तहत दो और ऊना सिटी पुलिस चौकी के तहत शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालान काटे गए। इसके अलावा एएसपी विनोद धीमान के नेतृत्व में मंगलवार देर शाम पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान किए। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस बिगड़ैल व शराब के नशे मेें वाहन चालाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। एसपी ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed