{"_id":"6878e4d670960ae83c0f3cfa","slug":"double-lane-bridge-to-be-built-una-news-c-19-sml1001-568939-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चाबा और खैरा में बनेंगे डबललेन पुल, सफर होगा सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चाबा और खैरा में बनेंगे डबललेन पुल, सफर होगा सुगम
विज्ञापन
सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी मार्ग में घराटनाला से खैरा के बीच 70 करोड़ से हो रहा विस्तारीकरण का कार्य
लोक निर्माण विभाग ने पुल निर्माण से पहले करवाई जियोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन, एसजेवीएनएल करवा रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी मार्ग पर चाबा और खैरा में दो डबललेन पुलों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग ने पुलों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों स्थानों में मिट्टी की जांच करने के लिए जियोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन करवा दी गई है। वर्तमान में चाबा में सिंगल लेन पुल है, जबकि खैरा में कलवर्ट के सहारे ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। लोक निर्माण विभाग घराटनाला से खैरा के बीच 14 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य कर रहा है। इसमें सड़क को चौड़ा करने के साथ ही पुलों का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग चौड़ा होने से यहां से सफर करने वाले हजारों लोग आने वाले समय में सुगम सफर कर सकेंगे। इस कार्य पर करीब 70 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। एसजेवीएनएल ने कार्य के लिए 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं, जबकि चरणबद्ध तरीके से होने वाले इस कार्य के लिए काम की प्रगति के साथ ही शेष राशि भी जारी की जाएगी। जियोलॉजिकल इन्वेस्टिगेशन का काम पूरा होने के बाद विभाग ने पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर अवार्ड होने के बाद दोनों पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
इनसेट
निजी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी, सरकारी भूमि पर प्रगति पर है विस्तारीकरण का कार्य
सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी मार्ग पर घराटनाला से खैरा के बीच 14 किलोमीटर लंबी सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। अभी तक लोक निर्माण विभाग ने 20 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं, लेकिन सड़क विस्तारीकरण में निजी भूमि आने की वजह से कार्य में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है। वर्तमान में विभाग सरकारी भूमि वाले क्षेत्र में मार्ग को चौड़ा करने का कार्य कर रहा है। मार्ग पर करीब 5.5 मीटर चौड़ाई में टारिंग होगी। मार्ग का विस्तारीकरण कार्य पूरा होने के बाद हजारों लोग सुरक्षित सफर कर सकेंगे। वर्तमान में सड़क तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही में कई प्रकार की परेशानियां पेश आती हैं।
कोट्स
सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी मार्ग पर घराटनाला से खैरा के बीच दो डबललेन पुलों का निर्माण कार्य किया जाना है। विभाग ने जियोलॉजिक इन्वेस्टिगेशन का काम पूरा करवा दिया है। वर्तमान में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मार्ग के 14 किलोमीटर के हिस्से के विस्तारीकरण के प्रोजेक्ट के तहत दोनों पुलों का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
-गोपाल देव शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग