फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dog shelter home to be built for stray dogs in Una city

Una News: ऊना शहर में लावारिस कुत्तों के लिए बनेगा डॉग शेल्टर होम

Sun, 14 Jun 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Dog shelter home to be built for stray dogs in Una city
ऊना। शहर में बढ़ती लावारिस कुत्तों की समस्या से परेशान लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। नगर निगम ऊना की ओर से शहर में डॉग शेल्टर होम बनाने की योजना तैयार की गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद शहर में लावारिस कुत्तों को रखने के लिए विशेष शेल्टर होम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाजारों, रिहायशी इलाकों और मुख्य सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों में कुत्तों के हमले का डर बना रहता है। ऐसे में नगर निगम पर लंबे समय से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठ रही थी। डॉग शेल्टर होम बनने से शहर में घूमने वाले लावारिस कुत्तों को सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकेगा। वहां उनके खाने-पीने, उपचार और देखरेख की व्यवस्था भी की जाएगी। निगम की ओर से ऐसे स्थान की तलाश भी की जा रही है, जहां शेल्टर होम स्थापित किया जा सके और आसपास के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉग शेल्टर होम में कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की व्यवस्था भी की जाएगी। बीते दिनों शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुत्तों के काटने के कई मामले सामने आए हैं। नगर निगम प्रबंधन के अनुसार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया तेज की जाएगी।
विज्ञापन



ऊना शहर में डॉग शेल्टर होम स्थापित करने की योजना है। इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भी भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed