{"_id":"67976a7921668ac53901e396","slug":"divisional-champion-in-kabaddi-takkas-team-runner-up-una-news-c-93-1-una1002-144388-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कबड्डी में मंदली चैंपियन, टक्का की टीम उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कबड्डी में मंदली चैंपियन, टक्का की टीम उपविजेता
Tue, 28 Jan 2025 04:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:41 PM IST
विज्ञापन
बंगाणा में सांसद महाकुंभ का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शानदार तरीके से हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में मंदली की टीम ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि टक्का की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने हिस्सा लिया। मंदली की टीम ने पूरी प्रतियोगिता में बेहतरीन खेल दिखाया और हर मैच में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मंदली की टीम के 87 अंक, वहीं टक्का के 27 अंक रहे। मंदली ने टक्का को 60 अंकों से हराया। वहीं, रेडर अभिषेक राणा अकेले फाइनल मुकाबले में 67 अंक लेकर विजेता टीम के मैन ऑफ दा मैच बने। फाइनल मैच बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा, जिसमें दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। मंदली के खिलाड़ियों ने टीम वर्क और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपनी जीत सुनिश्चित की। हालांकि टक्का की टीम फाइनल में हार गई, लेकिन उसने भी पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। सांसद खेल महाकुंभ के प्रभारी राजेंद्र रिंकू ने बताया कि खेल महाकुंभ के माध्यम से युवाओं को अपने कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।