फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District Youth Congress gheraoed the RSS office.

Una News: जिला युवा कांग्रेस ने किया आरएसएस कार्यालय का घेराव

Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
District Youth Congress gheraoed the RSS office.
ऊना में यूवा कांग्रेस सदस्य व कार्यकर्ता रोष प्रदर्शन करते हुए।संवाद
ऊना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला युवा कांग्रेस ने ऊना स्थित आरएसएस कार्यालय का घेराव किया। केंद्र सरकार और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत राय की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ रोष जताया तथा मनुस्मृति की किताब का पोस्टर फूंककर अपना विरोध दर्ज करवाया। युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जब उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, तो उनके कार्यक्रम से लौटने के बाद कथित तौर पर वहां शुद्धिकरण करवाया गया। उन्होंने इस घटना को भाजपा और आरएसएस की कथित संकीर्ण मानसिकता तथा जातिवादी सोच का प्रतीक करार दिया। उन्होंने भाजपा और आरएसएस नेताओं से अपनी सोच और मानसिकता में बदलाव लाने की अपील करते हुए कहा कि देश में जाति के आधार पर भेदभाव और राजनीति को बढ़ावा देने के बजाय सामाजिक समानता तथा भाईचारे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ने आरएसएस कार्यालय का घेराव कर फिलहाल सांकेतिक और शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भाजपा नेताओं और आरएसएस की ओर से अपनी कथित मानसिकता में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। भाजपा नेताओं के घरों और कार्यालयों का भी घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुरमुख सिंह, शोंटी, गोल्डी सैणी, सुख सैणी, गौरव सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed