फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   District level folk music competition will be held in the memory of Lata Mangeshkar

Una News: लता मंगेशकर की स्मृति में होगी ज़िलास्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता

Sat, 11 Jan 2025 10:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:40 AM IST
विज्ञापन
District level folk music competition will be held in the memory of Lata Mangeshkar
14 जनवरी तक मांगे आवेदन, ज़िला ऊना के ही होंगे पात्र
विज्ञापन

प्रथम विजेता को मिलेगी 11000 हजार की इनाम राशि
विजेता प्रतिभागी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय ज़िला भाषा अधिकारी ऊना की ओर से भारत रत्न स्वर कोकिला स्वर्गीय लता मंगेशकर की स्मृति में ज़िला स्तरीय लोक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 14 जनवरी, 2025 तक कार्यालय ज़िला भाषा अधिकारी ऊना की ई-मेल dlouna76@gmail.com पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ज़िला भाषा अधिकारी ऊना नीलम चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी को करवाया जाना प्रस्तावित है। विजेता प्रतिभागी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा। निर्धारित मानक विशुद्ध लोक संगीत प्रतियोगिता में गायक, गायिका को ज़िला ऊना में प्रचलित पारंपरिक लोकगीत में वीरगीत, देव स्तुति, ऋतु गीत, फसल कटाई, प्रेम, व्यथा, श्रम, मेले के गीत समेत अन्य गीतों का गायन करना होगा। विशुद्ध लोक संगीत श्रेणी में क्रमशः 16 वर्ष से कम और 16 वर्ष से ऊपर महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार समकालीन और आधुनिकता लिए विलयात्मक लोक संगीत की श्रेणी में ऐसे लोकगीत का समावेश होना चाहिए जिसमें ज़िला ऊना के परंपरागत लोक संगीत के साथ आधुनिक लोक संगीत का विलय हो। यह प्रतियोगिता भी दो श्रेणियों में होगी।

बाक्स
दोनों प्रतियोगिताएं के लिए केवल ज़िला ऊना के स्थाई निवासी ही पात्र होंगे। गायन की अवधि 3 से 5 मिनट रहेगी। एक प्रतिभागी केवल एक ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा। विजेता प्रतिभागी को 11000 रुपये की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा पारिश्रमिक देय नहीं होगा। आयु सुनिश्चित करने के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed