{"_id":"6a4160fad01c5e6eaa0b1d5b","slug":"district-ayurvedic-hospital-without-data-operator-increased-pressure-on-patients-and-staff-una-news-c-93-1-una1002-196723-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बिना डाटा ऑपरेटर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीजों और स्टाफ पर बढ़ा दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बिना डाटा ऑपरेटर के जिला आयुर्वेदिक अस्पताल, मरीजों और स्टाफ पर बढ़ा दबाव
Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन कार्यों और रिकॉर्ड प्रबंधन में आ रही दिक्कतें, जल्द तैनाती की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में डाटा ऑपरेटर का पद लंबे समय से रिक्त होने के कारण अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। डिजिटल युग में जरूरी ऑनलाइन सेवाएं बाधित होने से मरीजों और अस्पताल प्रबंधन दोनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों की ऑनलाइन एंट्री, स्वास्थ्य रिकॉर्ड का संधारण, विभागीय पोर्टल पर डाटा अपलोड और रिपोर्ट तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे अस्पताल प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।
वर्तमान में इन कार्यों को अन्य कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में संभाला जा रहा है, जिसके चलते नियमित कार्यों में भी देरी हो रही है और कार्यभार लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि आज के समय में रिकॉर्ड प्रबंधन और ऑनलाइन सेवाएं बेहद आवश्यक हो चुकी हैं। ऐसे में डाटा ऑपरेटर के अभाव से व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. अमन सौंखला ने बताया कि पद भरने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। तैनाती के बाद अस्पताल की ऑनलाइन व्यवस्था और सेवाएं सुचारू रूप से चल सकेंगी।