फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dirt spread in Rampur area included in Municipal Corporation Una

Una News: नगर निगम ऊना में शामिल रामपुर क्षेत्र में पसरी गंदगी

Thu, 23 Apr 2026 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 23 Apr 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread in Rampur area included in Municipal Corporation Una
नगर निगम में शामिल रामपुर क्षेत्र में पसरी गंदगी। संवाद
ऊना। नगर निगम में शामिल किए गए रामपुर क्षेत्र में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बैली ब्रिज के समीप सड़क किनारे नाले में गंदगी पसरी हुई है। इस पर निगम प्रबंधन व प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। निगम क्षेत्र में शामिल इस क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था की पोल खुलती नजर आ रही है।
विज्ञापन

रामपुर में सड़क के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं और नालों में गंदगी पसरी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निगम में शामिल होने के बाद उन्हें बेहतर सफाई व्यवस्था की उम्मीद थी लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं। गर्मियों के मौसम में यह गंदगी सड़ने लगी है और उससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इसके साथ ही मच्छरों और मक्खियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। निगम प्रशासन को समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि रामपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए योजना बनाई जा रही है। जल्द ही क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र को डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन योजना के साथ भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


रामपुर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया गया है। ऐसे में साफ-सफाई को लेकर कोई व्यवस्था क्षेत्र में नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सफाई की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरबंस लाल, स्थानीय निवासी


जब रामपुर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल किया गया था, उस समय सुविधाओं को लेकर कई दावे किए गए थे। अब तक क्षेत्र के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर निगम प्रबंधन को ध्यान देना चाहिए। क्षेत्र में पसरी गंदगी को जल्द से जल्द साफ करवाना चाहिए।
-लक्की, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed