फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dinesh Sharma became the Messiah for birds in Chakkasarai

Una News: चक्कसराय में पक्षियों के लिए मसीहा बने दिनेश शर्मा

Tue, 20 May 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 20 May 2025 06:23 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma became the Messiah for birds in Chakkasarai
पंचायत चक्कसराय में पक्षी प्रेमी दिनेश शर्मा प​क्षियों के लिए पेड़ों पर पानी की व्यवस्था करते। - फोटो : लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिले की समस्याएं बताते ​हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह। स्रोत: स्वयं
ऊना। गर्मी का प्रकोप जहां इंसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए भी यह मौसम जानलेवा साबित हो रहा है। उपमंडल अम्ब की पंचायत चक्कसराय में एक पक्षी प्रेमी दिनेश शर्मा ने इन जीवों के लिए मिसाल कायम की है। दिनेश शर्मा इन दिनों गांव की सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ों के साथ मिट्टी के बने बर्तनों में पानी भरकर लटका रहे हैं। जब उन्हें चक्कसराय में सड़क किनारे यह काम करते देखा गया, तो पूछने पर उन्होंने बताया कि यह मेरा रोज का काम है। जैसे ही गर्मी शुरू होती है, मैं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करता हूं। उन्होंने बताया कि अब तक वह लगभग 40 मिट्टी के बर्तनों में नियमित रूप से पानी भरते हैं और उन्हें ऐसे स्थानों पर टांगते हैं। जहां पक्षियों की आवाजाही अधिक रहती है। दिनेश शर्मा का मानना है कि यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं, बल्कि हर जीव की है और गर्मी में जब सभी जीव पानी की तलाश में भटकते हैं, तो इंसानों का फर्ज बनता है कि वे उनके लिए भी सोचें। गांव के अन्य लोगों ने भी दिनेश शर्मा की इस पहल की सराहना की है और कुछ युवाओं ने उनके इस कार्य में हाथ बंटाने की इच्छा भी जताई है। दिनेश शर्मा ने गांववासियों और आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों की छतों और खुले स्थानों पर पानी के बर्तन भरकर रखें ताकि प्यासे पक्षियों को राहत मिल सके। गर्मी के इस मौसम में यह एक छोटी लेकिन बेहद जरूरी मदद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed