{"_id":"6154a2a48ebc3e09db146e2c","slug":"department-will-plant-one-lakh-cinnamon-plants-kanwar-una-news-sml385504867","type":"story","status":"publish","title_hn":"दालचीनी के एक लाख पौधे रोपेगा विभाग : कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालचीनी के एक लाख पौधे रोपेगा विभाग : कंवर
विज्ञापन
पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तनोह में दालचीनी के पौधा लगाते हु
- फोटो : Una
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाणा (ऊना)। ग्रामीण विकास पंचायती राज और कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने पांच जिलों में दालचीनी पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत कुटलैहड़ की तनोह पंचायत से की।
उन्होंने तनोह में पौधरोपण किया और कहा कि अगले एक वर्ष में प्रदेश के पांच जिलों में दालचीनी के एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दालचीनी पौधरोपण के लिए ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और सिरमौर का चयन किया गया है। कहा कि दालचीनी के पौधे लगाने के लिए इन जिलों में वातावरण अनुकूल पाया है।
कहा कि चार वर्ष में पौधा लग कर तैयार हो जाता है और इससे किसान अपनी आय को बढ़ा सकते हैं। कंवर ने कहा कि सभी किसानों को दालचीनी का पौधा निशुल्क प्रदान किया जाएगा। कृषि मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हींग और केसर की पैदावार के लिए कृषि विभाग और आईएचबीटी के बीच एमओयू साइन किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि आज कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र पूरे प्रदेश में मॉडल बन कर उभरा है। गोबिंद सागर झील में जल क्रीड़ाओं का ट्रायल सफल रहा है। ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सासन में छह लाख रुपये से बने सामुदायिक भवन और दस लाख रुपये की लागत से बनी पुलिया और पंचायत घर तनोह में दस लाख से निर्मित सभागार का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर आईएचबीटी के निदेशक डॉ. संजय कुमार, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य, प्रधान शकुंतला देवी, चरणजीत शर्मा, राजेंद्र मलांगड़, बीडीओ बंगाणा यशपाल सिंह परमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. अतुल डोगरा मौजूद रहे।