फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Dense fog affects normal life in the district

Una News: जिले में घने कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित

Thu, 15 Jan 2026 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dense fog affects normal life in the district
सुबह के समय आग जलाकर किया सर्दी से बचाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वीरवार को घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार रात जिले का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूखी सर्दी के चलते लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। बारिश न होने से जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं किसानों को सिंचाई में भी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और काम पर आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही, जिससे वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा। सर्दी से बचने के लिए लोग सुबह आग का सहारा ले रहे थे। जिला मुख्यालय पर दोपहर में सूर्य का दर्शन हुआ, लेकिन इसके बाद सर्द हवाओं के कारण फिर से ठंड बढ़ गई। वीरवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी सुबह और शाम को इसी प्रकार कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed