{"_id":"6acd3613bef5861698058cb9","slug":"ramlila-commenced-in-gagret-with-the-staging-of-the-narad-moh-leela-una-news-c-93-1-una1002-209524-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट में नारद मोह लीला के मंचन से हुआ रामलीला का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट में नारद मोह लीला के मंचन से हुआ रामलीला का आगाज
Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट के आर्मी ग्राउंड में रविवार को रामलीला का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन समिति गगरेट की ओर से आयोजित रामलीला के पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की पावन झांकी की आरती उतारकर नगर पंचायत गगरेट की अध्यक्ष मंजू जसवाल और मास्टर केवल शर्मा ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रामलीला के मंचन के लिए वृंदावन-मथुरा से गिरिराज आदर्श रामलीला संस्थान के कलाकार गगरेट पहुंचे हैं। कलाकार अपनी अभिनय कला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों और लीलाओं का जीवंत मंचन करेंगे। पहले दिन नारद मोह लीला के माध्यम से दर्शकों को देवर्षि नारद के प्रसंग से परिचित करवाया गया। इस धार्मिक प्रसंग में नारद के तप, कामदेव पर विजय के बाद उत्पन्न अभिमान और भगवान विष्णु की लीला के माध्यम से उनके मोह भंग की कथा को मंच पर प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से यह संदेश दिया कि ज्ञान और तपस्या के बावजूद मनुष्य को अहंकार से दूर रहना चाहिए।
इस अवसर पर धार्मिक आयोजन समिति के सदस्य डॉ. कृष्ण कुमार जौली, मनीष लखनपाल, मनीष कौशल, निशांत, निशु, राकेश जसवाल, सुचेतन बंसल, विकास कालिया, विकास शर्मा, पवन धौमान, मनोज धौमान, हैप्पी जसवाल, ऋषभ लड्डू, संजय शर्मा और अंकुश शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।