{"_id":"6acd369761225fcf3701b0e1","slug":"now-ram-sita-and-lakshman-will-set-out-on-a-chariot-instead-of-a-palanquin-una-news-c-93-1-una1002-209518-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अब पालकी की जगह रथ पर निकलेंगे राम-सीता और लक्ष्मण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अब पालकी की जगह रथ पर निकलेंगे राम-सीता और लक्ष्मण
Tue, 13 Oct 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के अंब में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला में इस वर्ष करीब 100 साल पुरानी परंपरा में बदलाव देखने को मिलेगा। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को पालकीनुमा सिंहासन पर विराजमान कर देवी मंदिर से रामलीला मैदान तक शोभायात्रा के रूप में ले जाया जाता रहा है। हालांकि, इस बार श्रद्धालुओं को शोभायात्रा नए स्वरूप में देखने को मिलेगी। पहली बार पारंपरिक सिंहासन की जगह रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को विराजमान कर शोभायात्रा निकाली जाएगी। अंब की रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा रही है। हर वर्ष रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों की शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाती है। देवी मंदिर से रामलीला मैदान तक जाने वाले रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु रुककर भगवान के दर्शन करते हैं। यह शोभायात्रा लंबे समय से स्थानीय लोगों की आस्था और धार्मिक परंपरा का प्रतीक बनी हुई है।
अब तक शोभायात्रा में इस्तेमाल होने वाला सिंहासन पालकीनुमा होता था, जिसे करीब आठ से दस लोग अपने कंधों पर उठाकर मंदिर से रामलीला मैदान तक ले जाते थे। वर्षों से स्थानीय लोग इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं लेकिन समय के साथ परिस्थितियां बदल गई हैं। सिंहासन उठाकर चलने वाले कई लोग अब बुजुर्ग हो चुके हैं, जबकि नई पीढ़ी के युवाओं में इस जिम्मेदारी को निभाने के प्रति पहले जैसा उत्साह नहीं दिख रहा है। ऐसे में परंपरा को जारी रखने के लिए नई व्यवस्था अपनाने का निर्णय लिया गया है।
रामलीला कमेटी के पदाधिकारी राजेश गौतम, राजेश ठाकुर, राघव ठाकुर और आशु राणा ने बताया कि इस बार शोभायात्रा के लिए रथ पंजाब में तैयार करवाया गया है। इस रथ को एक चालक चलाएगा, जिसके माध्यम से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों को देवी मंदिर से रामलीला मैदान तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
वृंदावन से पहुंचा 22 सदस्यीय कलाकारों का दल
अंब की ऐतिहासिक रामलीला में अभिनय करने के लिए वृंदावन से 22 सदस्यीय कलाकारों का दल पहुंचा है। दल के सदस्य रामलीला के विभिन्न पात्रों का अभिनय कर मंचन को जीवंत बना रहे हैं। दल के सदस्य रामभरोसे ने बताया कि सभी कलाकार वृंदावन से आए हैं। दल के अधिकांश सदस्य खेतीबाड़ी से जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ के पास वृंदावन में अपनी जमीन भी है। खेतीबाड़ी से जुड़े होने के बावजूद रामलीला में अभिनय करना उनके लिए एक विशेष अनुभव है।
रामलीला मैदान अंब में 13 अक्तूबर को चंबा के लोक गायक काकू राम ठाकुर और 18 अक्तूबर को पंजाबी गायक हरजीत हरमन प्रस्तुति देंगे। दोनों कलाकार अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।