फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to pave the way to Shri Pashupati Mahadev Shivalaya

Una News: श्री पशुपति महादेव शिवालय का रास्ता पक्का करने की मांग

Sun, 21 Jul 2024 02:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 21 Jul 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Demand to pave the way to Shri Pashupati Mahadev Shivalaya
अंब (ऊना)। अंब तहसील उपमंडल के वार्ड नंबर सात और आठ के बीचोंबीच श्री पशुपति महादेव शिवालय निकट रेलवे स्टेशन अंब स्थित है। आगामी दिनों इस मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा यहां श्रावण मास महोत्सव मनाने की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। इसके चलते शिवालय के रेलवे स्टेशन और वार्ड नंबर आठ की रेलवे कॉलोनी के शिव भक्तों को कीचड़ से भरे हुए कच्चे रास्ते से गुजरना असंंभव है।
विज्ञापन

हालांकि ऊना रोड से सटे वार्ड नंबर सात का सारा रास्ता शिवालय तक अत्यंत सुविधाजनक है, जबकि रेलवे स्टेशन समीप रेलवे कॉलोनी और समस्त वार्ड नम्बर आठ के लोगों को भारी दुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अंब, स्थानीय उपमंडल अधिकारी अंब और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू से पुरजोर विनम्रतापूर्वक आग्रह किया है कि इस शिवालय के कच्चे संपर्क रास्ते को तत्काल पक्का कर राहत दिलाई जाए। अंब नगर पंचायत की प्रधान से यह भी मांग उठाई गई है कि वार्ड नंबर आठ के कच्चे रास्ते से मंदिर परिसर तक अंधेरे से निजात दिलाने के लिए एक हजार मीटर के रास्ते में लाइटें में लगवाई जानी चाहिएं। इलाकावासियों ने नगर पंचायत के अनिवार्य कार्यों के निर्वार्ध कार्यों की सराहना करते हुए शिवालय परिसर में ठंडे पानी की व्यवस्था और साफ-सफाई के लिए पानी की बड़ी टंकी भंडारण की भी गुहार लगाई है। सनातन धर्म सभा अंब के संयोजक एवं प्रचार मंत्री राजीव शर्मा ने रेलवे स्टेशन अंब से और ऊना रोड से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री पशुपति महादेव शिवालय के दोनों ओर से (ऊना रोड और अंब रेलवे स्टेशन) दिग्दर्शक संकेतक बोर्ड लगवाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन

सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed