{"_id":"680f73a1c284d195550fab98","slug":"demand-to-give-five-bighas-of-land-to-landless-farmers-una-news-c-93-1-ssml1047-152519-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भूमिहीन किसानों को पांच बीघा जमीन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भूमिहीन किसानों को पांच बीघा जमीन देने की मांग
Tue, 29 Apr 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ऊना को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय किसान सभा की जिला इकाई के पदाधिकारी। -स्रोत : सभा
- फोटो : जलेसर में ट्रक से हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त रोडवेज बस।
ऊना। अखिल भारतीय किसान सभा की जिला ऊना इकाई ने सोमवार को राज्य स्तरीय आह्वान के तहत एसडीएम ऊना को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में किसान सभा ने किसानों के हितों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कई प्रमुख मांगें रखी। सभा ने प्रदेश के भूमिहीन किसानों को पांच बीघा जमीन प्रदान करने की मांग की, ताकि वे अपनी आजीविका के लिए स्थायी रूप से भूमि का उपयोग कर सकें।
सभा ने किसानों को उनकी फसलों के लिए लिखित समर्थन मूल्य देने और शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी तथा कुल्लू जिलों में किसानों को बेदखल करने से रोकने की मांग की। मजदूरों के लिए मनरेगा में 200 दिन का काम देने की मांग भी की गई, जिसमें किसानों की फसल की रखवाली का प्रावधान शामिल किया जाए। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश में फॉरेस्ट राइट एक्ट को प्रभावी रूप से लागू करने की भी अपील की गई।
सभा ने बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों पर भी नाराजगी जताई और मांग की कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हैं, तो घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतों को घटाया जाए। किसान सभा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष केके राणा, मजीद, जोगा सिंह, सतीश चौधरी, कुशल कुमार, ब्रह्मानंद, ओम प्रकाश, दलूम सिंह और विकास दत्ता उपस्थित रहे।