{"_id":"6a26c4f166e77af448078ce8","slug":"demand-for-construction-of-alternative-link-road-and-footpath-at-amb-railway-station-una-news-c-93-1-una1026-194410-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब रेलवे स्टेशन पर वैकल्पिक लिंक रोड और फुटपाथ बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब रेलवे स्टेशन पर वैकल्पिक लिंक रोड और फुटपाथ बनाने की मांग
Tue, 09 Jun 2026 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:04 AM IST
विज्ञापन
ऊना। अंब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक लिंक रोड, फुटपाथ बनाने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि अंब रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं का भारी टोटा है। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, अंबाला रेल सर्कल और सांसद अनुराग ठाकुर से मांग उठाई है कि रेलवे स्टेशन पर वैकल्पिक लिंक रोड, फुटपाथ, शौचालय और बैठने की सुविधा को युद्धस्तर पर उपलब्ध करवाया जाए।
अंबिकानगर अंब साहित्य परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मन ने कहा कि अंब रेलवे स्टेशन का लगातार विस्तारीकरण होने से यह समूचे प्रदेश का बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। सर्वप्रथम अंब प्लेटफॉर्म के दोनों ओर यात्रियों के लिए 100-100 बेंच, रेलवे-स्टेशन को दूसरा वैकल्पिक लिंक रोड व दूसरा फुटपाथ युद्ध स्तर पर उपलब्ध करवाया जाना चाहिए। इलाका वासियों हजारी लाल, महेश कुमार, नामदेव सिंह. जीतराम, जगदीश भट्टी, सुनील कुमार, रविंद्र कुमार व राजीव शर्मन ने रेलवे अथॉरिटी अंबाला सर्कल और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर से मांग की है कि इन सुविधाओं को युद्धस्तर पर उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही दोनों प्लेटफॉर्मों पर शौचालय का निर्माण, वाशिंग यार्ड निमार्ण, स्टेशन की चहारदीवारी व सुरक्षात्मक रेलिंग का निर्माण और सुरक्षा कर्मचारियों को भी तत्काल नियुक्त करवाने की मांग उठाई है।