फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand for 95:5 ratio in principal promotions

प्रिंसिपल पदोन्नति में 95:5 अनुपात की मांग

Mon, 07 Sep 2026 11:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
Demand for 95:5 ratio in principal promotions
गगरेट (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने प्रिंसिपल पदोन्नति में लेक्चरर और मुख्याध्यापक कैडर के लिए निर्धारित 50:50 अनुपात बदलकर 95:5 करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि पदोन्नति कोटा दोनों कैडर की संख्या के आधार पर तय किया जाना चाहिए। संघ के प्रदेश प्रधान अजय नेगी और प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में करीब 18 हजार लेक्चरर हैं, जबकि मुख्याध्यापक कैडर में करीब 850 अधिकारी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों कैडर के लिए समान 50:50 अनुपात तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने सरकार से कैडर की वास्तविक संख्या के आधार पर पदोन्नति कोटा निर्धारित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने कर्मचारियों के लंबित एरियर और महंगाई भत्ते का भुगतान जल्द करने की मांग भी उठाई है। पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों का एजेंडा तैयार कर लिया गया है।

जल्द ही प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक से मुलाकात कर मांगें रखेगा। संघ ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed