फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Harshit returns home as a Flying Officer; welcomed with the beat of drums.

Una News: फ्लाइंग ऑफिसर बनकर घर लौटे हर्षित, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

Mon, 07 Sep 2026 11:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
Harshit returns home as a Flying Officer; welcomed with the beat of drums.
हर्षित को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई देते हुए शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस। संवाद
नंगल (ऊना)। गांव रामपुर साहनी के हर्षित राणा वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर रविवार को घर लौटे। घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हार पहनाकर उसका स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष गूंजते रहे।
विज्ञापन

पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस भी हर्षित के घर पहुंचे और परिवार को बधाई दी। हर्षित ने प्राथमिक शिक्षा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, 11वीं और 12वीं कैप्टन अमोल कालिया स्कूल नयां नंगल से की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से बीटेक किया। हर्षित ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन

हर्षित की माता उमा राणा गृहिणी हैं, जबकि पिता राजेश राणा जर्मनी की एक कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed