फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni-Dhalwari-Amlaihar link road hanging in limbo for four years

Una News: चार साल से अधर में लटका चिंतपूर्णी-धलवाड़ी-अमलैहड़ संपर्क मार्ग

Mon, 07 Sep 2026 11:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 07 Sep 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
Chintpurni-Dhalwari-Amlaihar link road hanging in limbo for four years
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। चिंतपूर्णी-धलवाड़ी-अमलैहड़ संपर्क मार्ग का निर्माण चार वर्षों से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

करीब आठ किलोमीटर लंबे इस मार्ग में तीन किलोमीटर सड़क और एक पुल का निर्माण अभी बाकी है। वहीं, बन चुका हिस्सा भी बरसात और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग बनने से धलवाड़ी से डेरा अमलैहड़ की दूरी महज आठ किलोमीटर रह जाएगी। वर्तमान में लोगों को चिंतपूर्णी वाया मुबारिकपुर करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों अधिक खर्च होते हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 2022 में शुरू हुआ था लेकिन 2026 खत्म होने को है और काम पूरा नहीं हो पाया है। हाल में भूस्खलन से सड़क के नीचे की मिट्टी खिसकने से कुछ हिस्सा खाई में जा गिरा है। इससे वाहनों की आवाजाही भी जोखिम भरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय अनिल, अनमोल, शिव कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि विधायक को कई बार समस्या से अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से विभाग को जल्द निर्माण पूरा करवाने के निर्देश देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed