फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Decline in the number of devotees at Goddess Chintpurni's shrine.

Una News: मां चिंतपूर्णी के दरबार में घटी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Decline in the number of devotees at Goddess Chintpurni's shrine.
भरवाईं (ऊना)। पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में छुट्टियां समाप्त होने के बाद मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को बिना किसी लंबी प्रतीक्षा के चंद मिनटों में ही माता रानी के दर्शन हो गए। इससे श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सोमवार को मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखने को मिली। अवकाश के दौरान जहां श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती थीं और दर्शन के लिए काफी समय तक इंतजार करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सोमवार को श्रद्धालु सीधे कतार में लगकर कुछ ही मिनटों में गर्भगृह तक पहुंच गए। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि छुट्टियां समाप्त होने के बाद अधिकांश लोग अपने कामकाज और व्यवसाय में व्यस्त हो गए हैं, जिसके चलते मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed