{"_id":"57ee6cf24f1c1bdc76574e3a","slug":"dead-while-working","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू में काम करते कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथू में काम करते कामगार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/टाहलीवाल
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के तहत बेला बाथड़ी में स्थित उद्योग में एक कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नीरज कुमार पुत्र सदानंद निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बेला-बाथड़ी स्थित एक उद्योग में शुक्रवार को नीरज पुरानी सीमेंट की चादर से बनी छत पर काम कर रहा था कि इसी दौरान जल्दबाजी में बिना सेफ्टी से काम करने पर सीमेंट की चादर अचानक टूट गई, जिससे नीरज बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों के ब्यान कलमबद्ध करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन